
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने आज शनिवार को जिले के हुलासग॑ज थाना का निरिक्षण किया तथा आम लोगों के साथ बातें साझा कर सुझाव मांगा।
निरिक्षण के पूर्व पुलिस अधीक्षक को थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दी गई, तत्पश्चात जन संवाद में आए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग से परिचय प्राप्त कर लोगों की समस्यायों से अवगत हुए। वहीं जन संवाद में उपस्थित लोगों से आम लोगों से अपील किया कि आप सभी पुलिस को हर संभव मदद कर, थाना क्षेत्र में विधी व्यवस्था,मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध रूप से शराब कारोबारी को इस तरह के कार्यों से मुक्त रहने की सलाह दे।साथ ही साथ बच्चों को भविष्य संवारने में आप लोगों की अतिआवश्यकता है। वहीं उपस्थित लोगों से समस्याओं के बारे में अवगत हुए तथा निराकरण करनें के लिए उचित कार्यविधि अपनाने की बात कही। तथा लोगों से कहा पुलिस आपकी सेवा में सदा तत्पर है,किसी तरह की यदि कठिनाई महसूस होता है तो आप सभी हमसे संपर्क कर अपना विचार साझा करें।

वहीं जनता संवाद के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सरिस्ता कक्ष,बैरक भवन का निरिक्षण , सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि डियूटी एवं गस्ती बही, अभिलेख का अवलोकन किया। वहीं निरीक्षण के क्रम में ल॑बित कांडों की समिक्षा एवं थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन करने की दिशा निर्देश दिया। वहीं फरार एवं वा॑छित अपराधियों को शिध्र गिरफ्तारी, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की हिदायत थाना अध्यक्ष को दी। वहीं उन्होंने थाना अध्यक्ष को सतत् निगरानी रखने, सुदृढ़ आसुचना संकलन करने एवं सतर्कता बरतने तथा जनशिकायतो को त्वरित निष्पादन करने की दिशा निर्देश जारी किया।

