
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जहानाबाद जिला इकाई द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती जिलाध्यक्ष नकुल ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित की गई।
सर्व प्रथम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता और स्वप्नदर्शी व्यक्ति थे। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके किए गए कार्य मील के पत्थर हैं।बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी विषय की बाध्यता ख़त्म करना हो या गरीबों के लिए आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कदम से बिहारके वंचित वर्ग को बड़ी ताकत हासिल हुई। गरीब घर में जन्म लेकर माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद समाजवादी राजनीति के बड़े स्तम्भ बने। वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न से नवाज कर समानता के योद्धा कर्पूरी ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर प्रसाद, जिला मंत्री रवि शेखर, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि रंजन ठाकुर, नवीन कुमार, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
