रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मेंप्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश


रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


रविवार को कस्बे में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में संस्था के संस्थापक *पिताश्री ब्रह्मा बाबा का 57 वाँ पुण्य स्मृति दिवस* *विश्व शांति दिवस* के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर  सेवाकेंद्र  प्रभारी बी.के संतोष बहन ने ब्रह्मा बाबा  पर प्रकाश देते हुए कहा कि वे अलौकिक प्रतिभा के धनी थे,हीरे जवाहरात के प्रसिद्ध व्यापारी थे,वह श्री नारायण के पक्के भक्त थे उन्होंने अपने जीवन में 12 गुरु बनाए लेकिन जब परमात्मा शिव के कार्य में अपना तन,मन,धन लगाया,एक बल एक भरोसे के आधार पर चलते रहे और अपना जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर दिया।  ब्रह्मा बाबा 18 जनवरी 1969 को इस साकार देह का त्याग कर अव्यक्त हो गए इसीलिए इस दिन को अव्यक्त दिवस भी कहा जाता है।


गंगोह सेवाकेंद्र की प्रभारी बी.के पूनम बहन ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाया, जब नारी को नर्क का द्वार कहा जाता था अनेक यातनाएं दी जाती थी तब परमात्मा ने पिताश्री ब्रह्मा बाबा के द्वारा माताओं की वंदना करते हुए वंदे मातरम की महिमा की।
सरिता दीदी ने सभी को राजयोग की अनुभूति कराई जो एक दम शांत वातावरण व योगयुक्त हो गये सभी भाई बहनों ने एक घंटा मेडिटेशन के द्वारा पूरे विश्व को सकाश दी। कार्यक्रम में सभी ने ब्रह्मा बाबा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।इस दौरान बीके सुशील,बीके सचिन भाई ,बीके रवि, जगपाल सिंह, राजकुमार, विकास पवार, सुभाष शर्मा , सुरेश चौधरी, महेन्द्र पांचाल, कमलेश, सुनीता,बी.के कविता, बीके संगीता,ऋषिपाल, पुष्पा शर्मा,कुसुम सैनी,पूनम चौधरी, गरिमा आदि भाई-बहने उपस्थित रहे।