
जनता दरबार में आएं फरियादियों के आवेदन पर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार में आएं फरियादियों की समस्या से अवगत हुए । यहां बता दें कि प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाता है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। आज कुल 36 मामलों की सुनवाई की गई। आज के जनता दरबार मे भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, भू अर्जन, मुआवजा भुगतान, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास इत्यादि से संबंधित मामले प्राप्त हुए।
वहीं उन्होंने बताया कि संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम से बाहर के मामलों को भी शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।

आज के जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, राजीव कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, नेहा, वरीय उप समाहर्ता, होमा इरफ़ान, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, रचना, जिला कल्याण पदाधिकारी, संजय कुमार, चिकित्सा डॉ. मीना कुमारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
