जहानाबाद के राजा बाजार में दो गुटों की बीच चली ताबड़तोड़ गोली बारी से मचा अफरातफरी।

Uncategorized



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में असमाजिक तत्वों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस भी अपराधियो को नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
इसी कड़ी में बिते रात्रि जिले के नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास दो गुटों के बीच चली ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।
हालांकि हुई गोलीबारी में किसी को हताहत होने की सुचना नही मिला है।
बताया जाता है कि दो गुटों में नाली गली को लेकर विबाद इतना चरम पर पहुंच गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गया, और मुहल्ले में खलबली मच गया। हालांकि गोलाबारी की घटना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही दोनों गुट भागने में सफल रहा।
वही हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस छानवीन में जुट गई है, तथा मामले को लेकर पुलिस अपराधियो को गिरफ्तार करने हेतु लगातार छापामारी कर रही है। वही जानकारी मिली है कि पुलिस ने दो महिलाओं को पुछताछ हेतु थाना ले गई है।
परंतु पुलिस अभी तक कुछ बताने से इंकार कर रही है।