
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है सभी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे वारन्टी गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी व्योम बिंदल व क्षेत्राधिकारी नकुड़ रूचि गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल एस आई विजय सिंह कांस्टेबल योगेश कुमार, जनक सिंह ने गैरजमानती वारन्टी अभियुक्तों बबला पुत्र सुग्घन 52 वर्ष, किशन पुत्र सुग्घन60 वर्ष व दीपक पुत्र बबला 27 वर्ष निवासीगण ग्राम बाल पुर थाना रामपुर मनिहारान को न्यायालय एसीजेएम 4 से सम्बंधित मुकदमा गैरजमानती वारंट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।
