
ब्यूरो चीफ तीर्थ चौधरी सहारनपुर यूपी
सहारनपुर गंगोह विधानसभा क्षेत्र के दूधला गांव में भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वीं जयंती के अवसर पर गंगोह विधायक कीरत सिंह ने
उन्हें भावपूर्ण नमन किया उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय राजनीति में शुचिता का प्रतीक रहा है।

उनके विचार, वाणी और दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को नई दिशा दी। ऐसे महान राष्ट्रपुरुष के आदर्शों को सभी ने अपने जीवन में धरना चाहिए उन्होंने भारतीय राजनीतिक में ईमानदारी का एक नया इतिहास रचा उन्होंने राजनीति में अपने आदर्श और वसूलों के साथ कार्य किया उनका जीवन और कार्य करने की शैली जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता से भी वह उतना ही प्यार करते थे इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह जिला अध्यक्ष OBC मोर्चा राकेश आर्य, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मोहर सिंह पुंडीर जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र गौतम मंडल अध्यक्ष मनोज राणा मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ब्लॉक प्रमुख रामपुर विजयपाल ग्राम प्रधान नीरज चौधरी
पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

