
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कस्बे के प्रसिद्ध श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में मंगलवार को अखिल भारतीय सोहम महामंडल के अध्यक्ष और वृंदावन निवासी पूज्य श्री स्वामी विवेकानंद जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया
गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वामी विवेकानंद जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। भक्तों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
