
शिवहर , प्रतिनिधि ।
जिले के तरियानी छपरा पंचायत के मुखिया अर्पणा सिंह के पति सामाजिक कार्यकर्ता व जन सुराज पार्टी के नेता नितेश सिंह महाराज ने आज शिवहर व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह के द्वारा कोर्ट को बताया गया कि 10 वर्षों के बाद एक अनुसंधान के क्रम में शिवहर थाना कांड संख्या 97/15 में नितेश कुमार उर्फ नितेश सिंह को राजनीतिक षड्यंत्र के कारण चुनाव में शरीक न रहे इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले नाम जोड़ दिया गया है।
आत्मसमर्पण से पूर्व तरियानी छपरा के मुखिया अर्पणा सिंह के पति व सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह महाराज ने कहा है कि मुझे न्यायालय पर पुरा भरोसा है। मैं हमेशा ही न्यायालय का सम्मान करता हूं। मुझे 10 वर्षों की एक मामले में जिसमें मैं निर्दोष था उसमें मुझे फंसाया गया है।
बताया कि नितेश सिंह महाराज पहले 2017 में जेल जा चुके थे। 2022 में भी जेल जा चुके हैं,14 जनवरी 2023 को उनका जमानत मिलने के बाद उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में जी जान लगा दिया है। जनता जनार्दन को समर्पित नितेश सिंह महाराज ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन शिवहर एवं माननीय न्यायालय पर मुझे भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा।
