
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को सहारनपुर की विश्व प्रसिद्ध वुड कार्विंग (काष्ठ कला) का एक अनूठा नमूना—एक मंदिर का मॉडल—भेंट किया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के कारीगरों द्वारा निर्मित इस भव्य कलाकृति की प्रशंसा की और इसे स्थानीय प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बताया कि यह भेंट मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक सुअवसर थी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कौशिक भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। राज्यमंत्री सैनी ने चर्चा के दौरान कहा कि सहारनपुर का यह लकड़ी उद्योग ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिल रहा है।
