सहारनपुर क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगरायुक्त हरिद्वार से भेंट कर हरिद्वार में एक चौराहे का नामकरण हिंदू क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला के नाम से कराए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

सहारनपुर क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगरायुक्त हरिद्वार से भेंट कर हरिद्वार में एक चौराहे का नामकरण हिंदू क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला के नाम से कराए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।


ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर।


मंगलवार को क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक गिरीश रोहिल्ला के नेतृत्व में मोर्चे का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड हरिद्वार के नगरायुक्त नंदन कुमार से मिला। इस मौके पर उनके साथ वार्ता करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला जी चौक पर निर्माण कार्य की प्रगति में की गई कार्यवाही के सम्बंध में विश्लेषण किया। जिसके प्रत्युत्तर में नगरायुक्त नंदन कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि हरिद्वार नगर निगम शासन द्वारा प्रस्तावित कार्य के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए शीघ्र ही हरिद्वार में एक चौराहे का नामकरण हिंदू क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला जी के नाम से अंकित करा कर उत्तराखंड सरकार को प्रगति रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी। इस दौरान माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन विनय कुमार रोहिल्ला ने तत्काल मुख्यमंत्री द्वारा आदेशित पत्र का संज्ञान लेते हुए नगरायुक्त को शीघ्र ही कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रदेश संयोजक गिरीश रोहिल्ला, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रियंक रोहिल्ला राजपूत, उप्र प्रचारक संजीव राणा, जिला संगठन मंत्री धीरज रोहिल्ला, जिला अध्यक्ष विनय रोहिल्ला,आशुतोष रोहिल्ला, हर्षित राजपूत, कृष्णकांत रोहिल्ला, विशाल रोहिल्ला आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।