
राजद-कांग्रेस को अपने वोट के चोट से जवाब देगी जनता
जनाक्रोश से स्पष्ट है कि मातृशक्ति का अपमान करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी
जनता के हृदय में बसते हैं पीएम मोदी, उनकी गरिमा का अपमान असहनीय : संजय सरावगी
दरभंगा- कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताजी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पूरे बिहार में गहरा जनाक्रोश व्याप्त है।एनडीए द्वारा आहूत बिहार बंद के दौरान दरभंगा में जगह-जगह नारीशक्ति और आम लोगों ने स्वस्फूर्त विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की इस ओछी और अमर्यादित राजनीति के खिलाफ जिस प्रकार आम जनता ने 5 घंटों तक स्वस्फूर्त अपना समर्थन देकर बंद को सफल बनाया है, वह साबित करता है कि माँ के सम्मान में पूरा बिहार एकजुट है।उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों की बड़ी संख्या में सड़कों पर उपस्थिति ने इस आंदोलन को शक्ति दी है। जनाक्रोश से स्पष्ट रूप से यह बता दिया कि माँ के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मंत्री श्री सरावगी ने दरभंगा सहित पूरे बिहार के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि माँ के सम्मान और प्रधानमंत्री मोदी जी की गरिमा के अपमान पर बिहार की जनता चुप नहीं बैठ बैठेंगे। यह हुंकार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए स्पष्ट चेतावनी है। ऐसी निम्न स्तर की राजनीति करने वालों को बिहार की जनता जड़ से उखाड़ फेकेगी। माँ का अपमान न कभी स्वीकार था और न कभी होगा।उन्होंने कहा कि राहुल-तेजस्वी और इंडी गठबंधन के लोगों की की राजनीति हमेशा नकारात्मकता, असत्य और षड्यंत्र पर टिकी रही है। सत्ता की लोलुपता में ये लोग कभी माँ का, कभी बहन-बेटियों का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटते है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और देश की सेवा में समर्पित कर दिया। वे जनता के हृदय में बसते हैं। उनकी स्वगीय माताजी पर अभद्र टिप्पणी करके राजद-कांग्रेस ने दरभंगा और मिथिला की संस्कृति को कलंकित करने का प्रयास किया है। उन्हें तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए।बिहारवासियों का हुंकार कांग्रेस-राजद के लिए चेतावनी है। आने वाले समय में जनता इन लोगों को अपने वोट के चोट से जवाब देगी।