अररिया बंद: मां के सम्मान में भाजपा का हुंकार “वो सिर्फ मोदी की मां नहीं, पूरे देश की मां हैं” – सांसद प्रदीप कुमार सिंह “मां का अपमान कांग्रेस की पहचान, अब जनता देगी जवाब”

Breaking news News बिहार

अररिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता के खिलाफ कांग्रेस–राजद नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयान ने पूरे अररिया को झकझोर दिया। गुरुवार को जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन सड़कों पर उतर आए। सांसद प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुआ और अररिया पूरी तरह बंद रहा।

चांदनी चौक से शिवपुरी तक गरजा विरोध

भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही चांदनी चौक, एडीवी चौक, बस स्टैंड और शिवपुरी नहर पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। सड़कों पर गूंजता रहा –
“मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा:
“यह सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की हर मां का अपमान है। भारत की संस्कृति और परंपरा में मां का स्थान सर्वोच्च है। कांग्रेस–राजद की यह ओछी राजनीति उनकी मानसिकता को दर्शाती है, जिसे जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

एकजुट हुआ भाजपा का कुनबा

इस विरोध-प्रदर्शन में भाजपा का पूरा नेतृत्व एक मंच पर नजर आया।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्यमूर्ति संदीप, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला मंत्री नीरज झा, युवा नेता राजा मिश्रा, समाजसेवी अभिलाष ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रतिनिधि सुष्मिता ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा –
“मां का अपमान करने वाली सोच को देश की जनता पूरी तरह नकार देगी।”

शांतिपूर्ण लेकिन कड़ा संदेश

अररिया बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जनता और कार्यकर्ताओं का संदेश स्पष्ट था
“मां का अपमान कांग्रेस की पहचान बन चुकी है।”
“लोकतांत्रिक तरीके से जनता इस सोच का मुंहतोड़ जवाब देगी।”
“मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”