उप्र/सहारनपुर स्व. उप निरीक्षक सुंदर सिंह को पुलिस विभाग ने दी अंतिम विदाई

Breaking news News उत्तरप्रदेश

सहारनपुर।
सोमवार को जनपद के थाना गंगोह में तैनात उपनिरीक्षक सुंदर सिंह का असामयिक निधन हो गया। वर्ष 1994 में विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए सुंदर सिंह वर्तमान में उपनिरीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी मनोज यादव, गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित सहित सभी क्षेत्राधिरियों व पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत पार्थिव शरीर को कांधा देकर अंतिम विदाई दी गई।

पुलिस परिवार ने दिवंगत उपनिरीक्षक की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर