यज्ञ से भक्ति का माहौल बनकर मन की होती है शुद्धि- डॉ अनुज

Breaking news News बिहार



*सदर प्रखंड के समाय में भागवत कथा का फीता काटकर किया उद्घाटन*

सदर प्रखंड के समाय में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु प्राण प्रतिष्ठा सह पंचकुंडीय यज्ञ में भागवत कथा का उद्घाटन जिला के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्,समाजसेवी , धर्मानुरागी डॉ अनुज सिंह के कर कमलों से किया गया। यज्ञ परिसर में पहुंचने के बाद यज्ञ समिति के सदस्यों के द्वारा भगवा वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया ।उसके बाद उन्होंने कथा मंडप में लगे फीता काटकर विधिवत उद्घाटन कर यज्ञ परिसर का भ्रमण भी किया। डॉ अनुज ने यज्ञ परिसर में स्थापित आकर्षक मूर्तियां का दर्शन किया और इन्हें बनाने वाले कलाकारों की खुले दिल से सराहना की। साथ ही ग्रामीणों की भी इस भव्य आयोजन करने को लेकर तारीफ की। इसके बाद वे यज्ञ स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण में भक्ति मय माहौल तो बनता ही है। साथ ही मन की शुद्धि भी होती है। उन्होंने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ ,रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रहने में सहायक होता ।जहां होम होता है, वहां से दूर देश में स्थित यज्ञ पुरुष की नासिका से सुगंध का ग्रहण होता है। परोपकार की सर्वोत्तम विधि हमें यज्ञ से सीखनी चाहिए। जो हवन सामग्री की आहूति दी जाती है ,उसकी सुगंध वायु के माध्यम से अनेक प्राणियों तक पहुंचती है। उसकी सुगंध से आनंद अनुभव करते है।यज्ञ के हवन की खुशबू जहां तक जाती है ,वहां तक वातावरण शुद्ध हो जाता है।पर्यावरण को शुद्ध बनाने का एकमात्र उपाय यज्ञ है। उद्घाटन के मौके पर अनिरुद्ध सिंह , गोरेलाल सिंह,राजो बाबू, गीता बाबू ,गब्बर सिंह, चंदन कुमार, जय नंदन सिंह, विजय सिंह, बिट्टू सिंह,अशोक सिंह ,सुनील सिंह, जयराम सिंह,नरेश सिंह, सोनू कुमार, राजेश कुमार सहित सभी सनातनी धर्मानुरागी उपस्थित रहे।