जहानाबाद में ब्रह्मर्षि समाजिक फाउंडेशन की बैठक का किया गया आयोजन। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री सह बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू की भारत रत्न देने की मांग पर बनी सहमति।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के एक निजी स्थान पर ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन की एक बैठक राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से उपस्थित सदस्यों में से जो सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना चाहते हैं उनकी सहमति ली गई। सक्रिय सदस्य के रूप में रोशन शर्मा, विकास कुमार ,नीरज कुमार, सतीश कुमार, कौशलेंद्र कुमार, संजय कुमार ,राकेश शर्मा ,हर्ष कुमार ,राकेश कुमार ,सौरभ कुमार, गौतम कुमार सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सदस्य के रूप में फाउंडेशन का दामन थामा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का विस्तार अगले एक महीने के अंदर पूरे मगध क्षेत्र में कर लिया जाए। बैठक में राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने लोगों को बताया कि संगठन का उद्देश्य ब्रह्मर्षि समाज को आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक रूप से मजबूती प्रदान करना है ।पूरे बिहार के हर जिला, हर प्रखंड और हर गांव का दौरा कर सामाजिक समरसता बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद ब्रह्मर्षि को तन मन धन से मदद किया जाएगा। राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन के पदाधिकारी अनूप कुमार ने बैठक में एक प्रस्ताव रखा की बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्री कृष्ण बाबू को भारत रत्न देने के लिए राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन की तरफ से मांग की जाए। जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। साथ ही बिहटा में बन रहे हवाई अड्डा का नामकरण स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग का भी प्रस्ताव दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन की कमेटी बनाकर एक बड़ा कार्यक्रम जहानाबाद में शीघ्र किया जाए। उस बैठक के माध्यम से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी श्री कृष्ण बाबू को भारत रत्न, हवाई अड्डा का नामकरण स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने के लिए मांग पत्र माननीय राज्यपाल महोदय को दिया जाएगा। बैठक में संगठन के पदाधिकारी संजीव कुमार बबलू, नवीन कुमार, जयशंकर कुमार, अभिनव कुमार सुमन, मनीष कुमार, कृष्ण कांत शर्मा आदि ने अपना विचार रखा।