मां विषहरा मंदिर शाहपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लगता है मेला, दूर दूर से पहुंचते हैं लोग

Breaking news News बिहार

सहरसा

नागपंचमी के अवसर पर जिले के सोनवर्षा प्रखंड के शाहपुर पंचायत स्थित मां विषहरा मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु पूजा करने के लिए अपने-अपने बारी का इंतजार कर रहे थे। सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना किए।
पूजा को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। मेले में कई तरह की दुकानें सजी हुई थी। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना के लिए मंदिर कमिटी के सदस्य पूरे तरह से मुस्तेद दिखे। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए जुटे।
श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर छागर की बलि भी दी गई। पूजा अर्चना को लेकर सभी ग्रामीण सक्रिय दिखे।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां विषहरा की महिमा अपरंपार है। यहां जो भक्त सच्चे मन से मुदार लेके आते है। कभी खाली हाथ नहीं लौटने। यहां सर्पदंश से पीड़ित जो भी व्यक्ति आते हैं। मां विषहरा उनका विष हर लेती हैं। यहां मां विषहरा की पौराणिक मंदिर स्थापित है। यह धार्मिक स्थल के साथ-साथ कई जिलों के लोगों का आस्था का केंद्र है।मां विषहरा की पूजा यहां करीब 100 वर्ष पूर्व से हो रहा है। नागपंचमी के मौके पर यहां प्रति वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। बता दें कि मंत्र सिद्धि करने वाले भक्त भी अपनी मंत्र सिद्धि करने मां विषहरा मंदिर शाहपुर पहुंचते हैं। आज यहां आए पूजा-अर्चना करने भक्तों के लिए सोनवर्षा थाना पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद दिखी। लोगों में मां भगवती के प्रति अटूट आस्था के कारण ही मां विषहरा मंदिर स्थान पर्यटन स्थल का रूप ले रहा है। वही डॉ. शिखरेश कश्यप के द्वारा ब्राह्मण और कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। उत्तर बिहार मुसहर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता सोनवर्षा सुरक्षित विधानसभा के भावी प्रत्याशी प्रेमलाल सादा ने शाहपुर, शाहमोरा, मैना मां विषहरा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया और लोगों से मिलकर आशीर्वाद लिया।