
सहारनपुर
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी जगपाल दास गुर्जर का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर।
सोमवार की सुबह रालोद नेता चौधरी जगपाल दास आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया है कि सुबह नाश्ते के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडीग्राम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। चौधरी जगपाल दास समाजवादी पार्टी के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राम शरण दास के सुपुत्र थे। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत के अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्षेत्र में उन्हें एक सहज- सक्रिय और जनसेवा को समर्पित नेता के रूप में जाना जाता था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अलाउद्दीनपुर में शोकाकुल माहौल में किया गया।