
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
रतनी – बढ़ रहे अपराध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस भी सतर्क एवं चौकन्ना हो गया है। अपराधियों को धर दबोचने का प्रयास भी पुलिस द्वारा तेज कर दिया गया है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शकूराबाद थाना की पुलिस ने बीते शनिवार की रात्रि अभियुक्तों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाया । विशेष छापामारी अभियान में सात विभिन्न का॑डो के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।
वही थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बीते शनिवार की रात्रि में का॑ड में फरार चल रहे या माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। वही उन्होंने बताया कि विशेष छापामारी अभियान में विभिन्न का॑ड के नामजद अभियुक्त1- दीपक शर्मा उर्फ ललु ग्राम हसनपुरा को एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है, इसने वाइक में नम्बर बदलकर गाड़ी चला रहा था, तथा पूर्व में इसके विरुद्ध धारा 376 जैसे स॑गीन मामले में फरार चल रहा था। वही 2-राजू कुमार एवं 3-मृत्युंजय कुमार ग्राम बाॅके बिगहा निवासी जो एक का॑ड में फरार चल रहा था,4-रामबृक्ष यादव 5-स॑जीत कुमार दोनों ग्राम रोसतमचक 6-शिवपूजन डोम तथा 7-रामराज डोम ग्राम शकूराबाद को गिरफ्तार किया गया। वही उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद भेजा गया।