चंपारण की खबर::बूथ व पंचायत स्तर पर लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए कांग्रेस के विधानसभा एवं प्रखंड प्रभारी हुए मनोनीत : गप्पू राय

Breaking news News बिहार राजनीति




मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता में आज बैठक हुई।
बैठक के दौरान ई गप्पू राय ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट चुकी है। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है कि बिहार के हर नागरिक को न्याय, समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और बेरोजगार युवाओं को रोज़गार मुहैया कराना। विगत कई महीनों से कांग्रेस पार्टी जिला के प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर तक जनसंपर्क अभियान चला रही है।अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। श्री राय ने कहा कि इस अभियान को और गति देने के लिए पंचायत और बुथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी का मिशन एवं विजन को पहुंचाने आम लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।