रमजान के बाद खुशियों की सौगात लाता है ईद

Breaking news News बिहार


नवादा मे आज भाई चारे के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मनाया ईदगाह में नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने और ईद की बधाइयां दी. वही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैनात दिखे. सदर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उल्हास कुमार ईदगाह के पास मौजूद रहे. बता दे की दुनियाभर में इस समय रमजान के पाक महीने की चमक देखने को मिल रही है। यह इस्लाम धर्म का बेहद पवित्र महीना होता है जिसके खत्म होने पर ईद मनाई जाती है। हर साल रमजान खत्म होने के बाद चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाई जाती है.
ईद-उल-फितर या मीठी ईद हर साल धूमधाम से मनाई जाती है.
यह इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहार में से एक है।
इन दिनों हर तरफ रमजान की रौनक देखने को मिल रही है। यह पाक महीना इस्लाम धर्म के लिए काफी अहम होता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हुए अपना समय बिताते हैं। साथ ही इस पवित्र महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।