
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
मंगलवार को रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में विनोद गुप्ता चेरिटेबिल फाउंडेशन के संस्थापक एनआरआई विनोद गुप्ता एवं अध्यक्ष आशुतोष फ़्लोरिडा शर्मा, बोर्ड सदस्या तान्या शर्मा व सर्जिकल अतिथि अभिमन्यु जैन आदि पदाधिकारियों के संस्थान में पहुँचने पर
रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की प्रेजीडेण्ट श्रीमति राजकमल सक्सैना, हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य डा सनीश वी एम, बिल क्लिंटन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति वीनू शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। सर्वप्रथम उन्होंने नव निर्मित्त बीके गोस्वामी प्रशासनिक भवन की सुविधाओं का जायजा लिया। विनोद गुप्ता ने हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम के विषय में जानकार प्रसन्नता व्यक्त की और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रख्यात हॉस्पिटल में दी जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली और उन्हें अच्छे से अपना व्यवहारिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नर्सिंग स्कूल का भ्रमण कर वहां की संसाधनों के प्रयोग व उनके रख-रखाव का जायजा भी लिया। बिल क्लिंटन स्कूल में चल रही बोर्ड़ परीक्षाओं में प्रतिभागी विद्यार्थियों के परीक्षा के विषय में श्रीमति वीनू शर्मा से जानकारी ली।

विनोद गुप्ता ने संस्थान का निरीक्षण कर स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां पहले से किये गये प्रयास काफी अच्छे हैं और उन्हें और भी अच्छा बनाने के लिए उत्तम संसाधनों का प्रयोग करें बच्चों को नई टेक्नोलॉजी के द्वारा मास्टर माइंड प्रदान किया जाये जिससे वे केवल पढाई में ही नहीं अपितु एक उत्कृष्ट भविष्य का निर्माण कर सकें। उन्होंने संस्थान की प्रगति में सहायक संस्थान की प्रेजीडेण्ट श्रीमति राजकमल सक्सैना, प्रधानाचार्य डा० सनीश वी०एम० प्रधानाचार्या श्रीमति वीनू शर्मा व स्टाफ स्दस्यों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी जन्मस्थली रामपुर मनिहारान का भ्रमण कर अपने आत्मीयजनों से भेंट की। संस्थान के चैयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने विनोद गुप्ता के साथ संस्थान का भ्रमण करते हुए उन्हें संस्थान के प्रगति कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्टाफ और छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने अनुभवों से दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों को अपना शुभाषीश प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।