![](https://sklivenews.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250116-WA0162-1024x574.jpg)
- गांधी मैदान में पूर्वी चंपारण के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
आज मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पूर्वी चंपारण के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें जिले के एनडीए के हजारों कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी एवं संचालन उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद ने किया।
उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक, एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना ने सर्वप्रथम एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों का अंगवस्त्रम से स्वागत किया ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले का बिहार डरावना और भयावह था। आज के बिहार से भय और भ्रष्टाचार का वातावरण समाप्त हुआ है। नीतीश कुमार की अगुआई वाली बिहार की सरकार ने बिहार के विकास की ऐसी ऐतिहासिक गाथा लिखी है जिसकी चर्चा आज विश्व भर में हो रही है। आज बिहारी होना डर और शर्म की नहीं बल्कि गौरव की बात है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार में जो काम हुए हैं उसका जूठन भी अब विरोधियों को मिलने वाला नहीं है। हम एक हैं तो हम सेफ हैं। एनडीए के कार्यकर्ता आपस में एकता और सौहार्द के साथ संगठन का काम करें ताकि 2025 में 225 के लक्ष्य को सहज साध सकें।
![](https://sklivenews.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250116-WA0161-1024x461.jpg)
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है। कच्ची सड़क अतीत की बातें हो गईं। अनगिनत पुल-पुलिया, फ्लाई ओवर का निर्माण बिहार के विकास की मुंह बोलती मिसालें हैं। नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाने बैठू तो तीन से चार दिन लगेंगे। नीतीश कुमार से शासन काल में न्याय के साथ विकास हुआ है।
समय आ गया है कि एनडीए के कार्यकर्ता आपस में समन्वय बना कर संगठन को मजबूत कीजिये। एनडीए के हमारे नेता नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का न कोई विकल्प है न होगा। 2025 में 225 और फिर से नीतीश का लक्ष्य स्पष्ट है। बिहार सरकार के
गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा काम हुआ है। महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण एक ऐतिहासिक घटना है। आज पंचायती राज व्यवस्था में दलित, महादलित और अतिपिछड़ा के बेटे-बेटियाँ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि बन रहे हैं यह एनडीए सरकार की देन है।
बेतिया सांसद डॉ० संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश जी के सहयोग से मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय खुला। इस बात मुख्यमंत्री ने न्याय यात्रा के दौरान रक्सौल में हवाईअड्डा का तोहफा भी दिया। जंगल राज की समाप्ति के शंखनाद इसी चंपारण की ऐतिहासिक धरती से हुआ। 2025 के विधानसभा चुनाव में 21 में 21 सीटें एनडीए की झोली में आयेगी।
शिवहर सांसद लवली आनंद ने कहा कि प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है। बालिकाओं की साइकिल योजना की सराहना पूरे देश में हुई। आज दस-दस किलोमीटर की दूरी तय कर के बेटियाँ शिक्षा ग्रहण करने जा रही हैं।
लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि
चुनाव का बिगुल बज चुका है। हमें आपसी सामंजस्य स्थापित कर चुनावी मैदान में उतरने की आवश्यकता है। चम्पारण की धरती से एनडीए के सम्मेलन की शुरुआत हुई है। हम आपसी सहयोग से बिहार सरकार के विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष रालोमो मदन चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष हम डॉ० अनिल कुमार , मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, मधुबन विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार राणा रणधीर सिंह, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, ढाका विधायक पवन जायसवाल, चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता , गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक रक्सौल प्रमोद सिन्हा, विधान पार्षद प्रो० विरेन्द्र नारायण यादव एवं खालिद अनवर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोतिहारी पवन राज, भाजपा जिलाध्यक्ष ढ़ाका राजेश तिवारी , जिलाध्यक्ष भाजपा रक्सौल अशोक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष लोजपा पूर्वी चंपारण धरणीधर मिश्र, जिलाध्यक्ष हम पूर्वी चंपारण कन्हैया ठाकुर, जिलाध्यक्ष रालोमो पूर्वी चंपारण ई० रमेश पासवान, पूर्व सांसद शिवहर रमा देवी, पूर्व विधायक रामचन्द सहनी, श्याम बिहारी प्रसाद, मो० ओबैदुल्लाह, रजिया खातून, सचिन्द्र सिंह, मीना द्विवेदी एवं शिवजी राय, पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार एवं बब्लू गुप्ता, प्रदेश संयोजक भाजपा सिद्धार्थ शम्भू , चंदन कुमार सिंह प्रदेश संयोजक जदयू, सुभाष सिंह चंद्रवंशी प्रदेश संयोजक हम, सरोज रंजन पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मोहिबुल हक प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, मयेकेश्वर सिंह प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ आसीन थे।
सम्मेलन में जिला प्रवक्ता सुधांशु रंजन, प्रो० दिनेश चंद्र प्रसाद, दीपक पटेल, ब्रजेश श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, सुनील भूषण ठाकुर, शहजाद खान, राकेश गुप्ता, विनोद कुशवाहा, ऋषभ झा, बब्लू पासवान, विशाल शाह, बृजमोहन गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, प्रकाश चौधरी, अमरनाथ प्रसाद, कुणाल कुमार, संजय सिंह सहित लगभग दस हजार की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।