सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारान सिखों के दशवें व अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी के जयंती पर्व 359 वां प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा मनाया गया रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


सोमवार को सिखों के 10वें व अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह का 359 वां प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। पूर्व गुरुवार से तड़क में प्रभात फेरी कीर्तन का कार्य श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ शुरू कर प्रकासोत्सव तक निकाली गयी। बाहर से गुरुद्वारे में आये जत्थे ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला उनकी वीर गाथा का वर्णन करते हुए संगत को निहाल किया। वही गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ किया गया।वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतेह के जयघोष के गुंजायमान से वातावरण धर्ममय बना रहा। बाद में लंगर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह, मदन लाल बाठला,राजू छावडा, अंकुश छावड़ा,कुलदीप सिंह माना,लक्ष्या खरबन्दा, सुरेश छावड़ा,शिवम छावड़ा,मौलिक सिंह,अमृत सिंह संधू,मानवी चुग,सीरत छावड़ा साहित काफी संख्या में स्त्री व पुरुष श्रद्धालु गण मौजूद रहे।