सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारान हरियाणा के सीएम का रामपुर में होगा ऐतिहासिक

Breaking news News उत्तरप्रदेश


हरियाणा के मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह की सफलता को लेकर उत्तर प्रदेश के उद्योगिक विकास एवं संसदीय राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने नगर में बैठक आयोजित कर आगामी पांच जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।


रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

मंगलवार को जसवंत सैनी ने देवबंद रोड़ स्थित अपने निवास पर भाजपा समर्थकों की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 5 जनवरी को नगर के एक बैंकट हाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता व समाज के लोग कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुट जाएं। हमारे लिए गर्व की बात है कि नायब सिंह सैनी को दोबारा हरियाणा का मुख्यमंत्री चुना गया है। उन्ही के नेतृत्व में बहुमत वाली सरकार बनी। जो देश भर के भाजपाइयों के लिए गर्व की बात है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग सदस्य मेला राम पंवार ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता एडी से चोटी तक ताकत झोंकने का काम कर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय पाल सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी करण सिंह,चौ0 नक्षत्र पंवार,आनन्द राणा,मेघराज सिंह पंवार,प्रमोद कौशिक,दुष्यंत धीमान सहित काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह जंधेड़ी ने किया।