जहानाबाद जिला में जनता दरबार में आया 38 मामले को किया गया त्वरित निष्पादन।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता राकेश कुमार ने समाहरणालय स्थित ग्राम फ्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया। वही जनता दरबार में जिले के आमजनों ने अपनी फरियाद अपर समाहर्ता के समक्ष रखा।


जिला पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि आज जनता दरबार में कुल 38 परिवाद दायर किया गया। जिसमें अतिक्रमण, आवास योजना,भू अर्जन, विद्युत,आपसी विवाद,श्रम कार्ड, सहित अन्य मामले सामने आया।आया हुआ मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने को निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि सम्बंधित पदाधिकारियों को साफ शब्दों में निर्देशित किया गया कि जिला स्तर पर आएं शिकायतों का निष्पादन ससमय करे, जिससे कि परिवादियों को लाभ मिल सके।
वही जनता दरबार में प्राप्त परिवाद सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया। वही वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु प॑जीकृत किया गया है, तथा सम्बंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।