
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
मंगलवार को उप जिलाधिकारी
युवराज सिंह ने बताया कि तहसील रामपुर मनिहारान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के अंतर्गत कतिपय प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। प्रातः लगभग 11 बजे शुरू हुई विशेष अदालत शुरुआती दौर में तो खाली दिखायी दी। लगभग 12 बजे अधिवक्तागण व लोगों की भीड़ दिखायी दी। इस दौरान समस्त राजस्व निरीक्षक लेखपाल अपने-अपने अभिलेख इत्यादि सहित उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) जनपद सहारनपुर पर संचालन के साथ विवादित निस्तारण धारा 34 एवं विवादित वंचित दाखिल खारिज उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 34/35 के प्रकरणों का निस्तारण विशेष अदालत के द्वारा किया गया। दिन भर चली विशेष अदालत में लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया। इस दौरान तहसीलदार राधे श्याम शर्मा सहित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
