सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारान विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक विनोद गुप्ता के साथ बोर्ड़ के पदाधिकारियों ने रामरति एजुकेशन काम्प्लेक्स की शिक्षण संस्थाओं में व्यस्थाओं का निरीक्षण किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
रामपुर मनिहारान।




शनिवार को विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक विनोद गुप्ता के साथ संस्थान में पहुंचे फाउंडेशन के चैयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा, सदस्य विनोद शोबति, पीके अग्रवाल, डीके गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, पवन कंसल आदि अतिथियों का प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना, हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य सनीस वीएम, बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ एसपी सिंह हैड मिस्ट्रेस वीनू शर्मा ने भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने बीके गोस्वामी प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उसमें दी गई सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में पहुंच कर वहां पर उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग व उनकी देखभाल करने की विधि का भी निरीक्षण किया। उप्र सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं को टेबलेट प्राप्त करने को लेकर कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बच्चे नई तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने छात्र छात्राओं से वार्तालाप कर संस्थान में दी गई सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। संस्था के चैयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने संस्थान का निरीक्षण कर स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले एनआरआई विनोद गुप्ता ने अपनी जन्मभूमि रामपुर मनिहारान का भ्रमण किया। प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना ने सभी अतिथियों का संस्थान में पधारने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान सतीश वासुदेवा, सुभाष कटवाल, अशोक कुमार, शैलेष कुमार, सुधा पंवार, रुपाली गुप्ता, जैसन, अनु एस, जितेंद्र, भावना सचदेवा, परिणीता अग्रवाल, शीतल चौधरी, एन पी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।