हवा में विमान का पहिया निकल गया! फिर जो हुआ जानकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे

Breaking news

लॉस एंजिल्स: बीच आसमान में विमान का पहिया निकल जाने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान जापान जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, विमान में 235 यात्री और 14 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि विमान की लॉस एंजिल्स में इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ करने के बाद जैसे ही विमान आसमान में पहुंचा वैसे ही उसका पहिया निकल गया। विमान के बाईं ओर के मुख्य लैंडिंग गियर में लगे छह टायरों में से एक टूट कर धरती पर आ गिरा। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान का एक टायर टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।