जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने पर्यटन स्थल को विकास को लेकर चलाई योजना।

Breaking news News बिहार



अपने प्रखंड के अनदेखे पर्यटन स्थल के बारे में बताये और पाएं पुरुस्कार।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -बिहार सरकार ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए एक नई योजना मेरा प्रखंड मेरा गौरव नामक प्रतियोगिता प्रारंभ की है।
इस बात की जानकारी देते हुए प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन शाखा -सह- जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, चांदनी कुमारी ने बताई कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वैसे पर्यटन स्थल जो अब तक प्रकाश में नहीं आए हैं ,उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संज्ञान में लाना है।
इस संदर्भ में उन्होंने ने बताई कि मेरा प्रखंड मेरा गौरव नामक प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन हैं। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से अपने प्रखंड के अनदेखे पर्यटन स्थल के बारे में बताये और आकर्षक इनाम पाएं की तर्ज पर आयोजित है । प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रविष्टि की अंतिम तिथि 01 नवम्बर, 2024 तक है। आवेदन हेतु बिहार पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in पर जाएं। इसमें मेरा प्रखंड मेरा गौरव पर प्रतियोगिता लिंक पर क्लिक करें तथा उपलब्ध फॉर्म को पूर्णता के साथ भर लें और अपनी प्रविष्टि जमा करें।
इस प्रतियोगिता में अपने प्रखंड के पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से बताये एवं उपयुक्त स्थल की तीन फोटो उच्च गुणवत्ता का (अधिकतम साइज 10 MB प्रति फोटो) और एक विडियो 30 सेकेंड उच्च गुणवत्ता का (अधिकतम साइज 100 MB प्रति वीडियो) अपलोड करना है।
उक्त प्रतियोगिता में ज्यूरी अवॉर्ड के रूप प्रथम पुरस्कार 50,000/- रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार 45,000/- रूपए एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 35,000/- रूपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जबकि पिपुल्स च्वाइस अवार्ड के रूप प्रथम पुरस्कार 50,000/- रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार 45,000/- रूपए एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 35,000/- रूपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही सांत्वना पुरस्कार 10 प्रतिभागियों को 20,000/- रूपए एवं प्रशस्ति पत्र तथा अन्य चयनित 518 प्रतिभागियों को 10,000/- रुपए नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु पर्यटन विभाग के वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं।