
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की शिक्षण संस्था बिल क्लिंटन स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 121 स्कूलों की साप्ताहिक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भाग लिया। प्रतियोगिता में हिमांशु, रितुल पँवार,श्रुति चौहान,नन्दनी सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर संस्था में लौटने पर संस्था द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक विनोद गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि यह पदक गर्व का विषय हैं।आगे बढ़ें और अधिक सफलता प्राप्त करें।चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने कहा कि और ज़्यादा मेहनत और लगन के साथ तैयारी करें कामयाबी आपके क़दम चूमेगी।बोर्ड सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राजकमल सक्सेना ने कहा कि ये पदक छात्र छात्राओं की कड़ी मेहनत और संस्था के स्टाफ के मार्गदर्शन का परिणाम है।उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में और ज़्यादा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ एसपी सिंह,
प्रधानाध्यापिका बीनू शर्मा व स्पोर्ट्स इंचार्ज अनुज कुमार, प्रीति शर्मा, विवेक शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
