सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Breaking news News बिहार



सारण।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई सारण के संघ भवन छपरा में कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद यादव एवं संचालन का कार्य सचिव विद्यासागर विद्यार्थी ने किया। इस बैठक में शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण को लेकर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई. इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें दुर्घटनाग्रस्त शिक्षकों एवं मृत शिक्षकों दी जाने वाली सहायता राशि की वृद्धि पर सहमति बनी तथा राज्य संघ द्वारा जारी निर्देश के आलोक में संघ की सदस्यता लेने जैसे मुद्दे शामिल थे। सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण हेतू जल्द ही वरीय अधिकारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण के दिशा में कार्य कराने का प्रयास करेगा। अध्यक्ष विनोद यादव ने संबोधित करते हुए कहा की संघ शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता नही करने वाला है। यदि जरूरत पड़ी तो हमलोग वो हर एक निर्णय लेंगे जो तमाम शिक्षकों के हित में होगा। वही सचिव विद्यासागर विद्यार्थी ने कहा की हमलोग शिक्षकों के वाजिब हक हकूक और अधिकार के लिए वो तमाम प्रयास करेंगे जो करने चाहिए। वही मौके पर प्रकाश कुमार सिंह, डाॅ. पंकज कुमार भारती, प्रियंका कुमारी, दिलीप कुमार, कुमार पंकज, सुनील कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद थे।