सहारनपुर गंगोह उत्तर प्रदेशप्रधानाचार्य रविंद्र कुमार को शिक्षक रत्न से सम्मानित किया

Breaking news News उत्तरप्रदेश


गंगोह शिक्षक दिवस पर मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ उत्तर प्रदेश सहारनपुर की ब्लाक सरसावा इकाई द्वारा गंगोह के शिक्षक को शिक्षक रत्न एवं आदर्श स्कूल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमे ब्लाक गंगोह के गांव खालिदपुर के एआर पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह को शिक्षक रतन व उनके विद्यालय को आदर्श स्कूल के रूप में सम्मानित किया गया ।
रविंद्र कुमार ने शिक्षक संघ का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन , जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह,हिमांशु पुंडीर,डा.बलबीर सिंह सैनी ,जसवीर सैनी आदि महासंघ के पदाधिकारीगण व अध्यापक मौजूद रहे।