
रसगुल्ला फैक्ट्री से 960 लीटर अ॑ग्रेजी शराब किया बरामद ।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के काको थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी बिगहा स्थित कब्रिस्तान से पश्चिम रोड मे छेना फैक्ट्री दुकान से करीब 960 लीटर अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है।
बताया जाता है कि छेना फैक्ट्री के नाम पर अ॑ग्रेजी शराब का कारोबार किया जाता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पीक अप भान से अ॑ग्रेजी शराब की बड़ी खेप छेना (रस्सगुला) फैक्ट्री में आई है। सुचना मिलते ही पुलिस ने छेना फैक्ट्री पर छापामारी के क्रम में बड़ी संख्या में अ॑ग्रेजी शराब बरामद किया गया,वही पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।
इस बात की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह काको थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त मिली की एक सफेद रंग के पीक अप भान से अ॑ग्रेजी शराब की बड़ी खेप तस्करी हेतु छेना फैक्ट्री में लाया गया है। सुचना मिलने के उपरांत वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छेना फैक्ट्री में छापामारी करने के दौरान अ॑ग्रेजी शराब 328.65 लीटर तथा बीयर 648 लीटर कुल 976.65 लीटर बरामद किया गया। वही उन्होंने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा।

इस सम्बंध में काको थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद अभियूक्त के पहचान करते हुए अजीत कुमार पिता स्व राजकुमार यादव ग्राम सातनपुर तथा रबि॑द्र कुशवाहा पिता साधुशरण प्रसाद ग्राम काको थाना काको के बिरुध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई प्रारंभ किया गया है।