चंपारण की खबर::प्रमोद यादव बने राजद जिलाध्यक्ष : डॉ० गोपाल

Breaking news News बिहार
Oplus_131072



मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
राजद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० गोपाल कृष्ण कुमार चंदन के द्वारा पूर्वी चंपारण के प्रमोद कुमार यादव उर्फ मंटू यादव जी को राजद किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया । वही प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन को सुदृढ़ व धारदार सक्रिय भूमिका तथा दल के संघर्षात्मक व रचनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाने के कारण इनको किसान प्रकोष्ठ पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन से राजद पार्टी सुदृढ़ व मजबूत होगी। इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० गोपाल कृष्ण कुमार चंदन , राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद श्रीवास्तव, बिहार परदेश अल्पसंख्यक परकोसठ के महासचिव मो० नसीम अख्तर कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, नरकटिया विधायक शमीम अहमद, सुगौली विधायक शशि सिंह, चिरैया के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, केसरिया पूर्व विधायक राजेश कुशवाहा, ढाका के पूर्व विधायक फैजल रहमान, नगर निगम के महापौर प्रीति गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गप्पु राय, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, नौरंगिया मुखिया रमेश यादव, पूर्व राजद जिलाध्यक्ष अरुण यादव, सुरेश यादव , बच्चा यादव, शंभू यादव , रविशंकर वर्मा, मुन्ना यादव, बाला सिंह, मनोज यादव मुन्नीलाल यादव इत्यादि सैकड़ों राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रमोद यादव उर्फ मंटू यादव के राजद के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उक्त आशय की जानकारी नौरंगिया मुखिया रमेश यादव ने दी।