
– मोदी सरकार ने गारंटी पर मुहर ही नहीं लगाई बल्कि डिलीवरी भी सुनिश्चित किया: राधामोहन सिंह
–
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी। महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप जायसवाल का अभिनंदन समारोह सह विस्तृत कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना एवं संचालन महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह दे कर श्री जायसवाल का अभिनंदन किया।
मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने अभिनंदन प्रस्ताव रखा। उक्त प्रस्ताव का गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने समर्थन किया।
सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यसमिति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्तासीन होने और सरकार बनने के 24 घण्टे के अंदर मोदी सरकार ने जो किया उसके लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सिर्फ गारंटी पर ही मुहर नहीं लगाई बल्कि उसकी डिलिवरी को सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा कि लक्ष्यहीन जीवन को हवा बहा कर ले जाती है। इसलिए लक्षय तय करना अत्यंत जरूरी है। हमारे यहाँ संगठन मजबूत और सफल इस लिए है कि हमारा लक्ष्य निर्धारित है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलिप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का होता है इस लिए हम उनको देवतुल्य कार्यकर्ता कहते हैं। कार्यकर्ताओं के सहारे ही आज पार्टी यह मुकाम को हासिल कर पाई कि आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।
उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। बहुत सारे देश की आबादी उतनी नहीं है जितने सदस्य भाजपा के हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि अब केंद्र की सरकार कोई नया कानून नहीं ला पायेगी। देश ने देखा कि पहले ही सत्र में वक्फ बोर्ड का कानून लाया। समाज में पारदर्शिता के लिए और देश को लेकर हमने न पहले कभी समझौता किया है और न आगे कभी करेंगे।
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के नारे को मूर्त रूप देते हुए समाज के हर वर्ग-समुदाय के कल्याण और समृद्धि के लिए मोदी सरकार ने काम किया है।
श्री जायसवाल ने कहा कि आने वाला बिहार विकसित बने तभी यह देश विकसित हो पायेगा। इस बात की गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में विशेष प्रावधान किया।
कार्यक्रम में गन्ना उद्योग मंत्री बिहार सरकार कृष्णनंदन पासवान, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, ढाका विधायक पवन जायसवाल, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं सिद्धार्थ शम्भू, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद,जिला प्रभारी वरूण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा एवं राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय एवं योगेन्द्र प्रसाद, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ मयंकेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संगीता चित्रांश, प्रवक्ता संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला संयोजक सोशल मीडिया पंकज सिन्हा, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, जिला संयोजक आईटी ऋषभ झा, अभिषेक तिवारी, शम्भू गुप्ता, उमेश कुशवाहा, मनोज पासवान, राजेश कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर पंचायत केसरिया रिंकू पाठक, दिलीप कुशवाहा, ऋतुराज पाण्डेय, डॉ० आशुतोष शरण, डॉ० अतुल कुमार, अब्दुल कलाम, मीना मिश्रा, डॉ० हेना चंद्रा, बबलू पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।