जहानाबाद में मुहर्रम का पर्व शा॑ती पूर्ण वातावरण में हुआ सम्पन्न।

Breaking news News बिहार



तजिया जुलूस के दौरान पुलिस रही काफी चौकस,

जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी जगह-जगह करते रहे निरिक्षण।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -। जिले में मुहर्रम का पर्व शा॑तीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिले के सभी थाने क्षेत्रों में पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना रही।जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह भी खासकर शहरी क्षेत्रों में पैनी नजर रखे हुए रहे।
वही मुहर्रम का जुलूस पूर्व निर्धारित जगहों से होते हुए कर्बला पहुंचे और जुलूस का समापन किया गया।
बताया जाता है कि मुहर्रम 10 तारीख को रोजे -ए-आशुरा कहा जाता है क्योंकि इस दिन पैगम्बर मोहम्मद की नाती इमाम हुसैन की शहादत हुईं थी। मुहर्रम का महिना गम या शोक के तौर पर मनाया जाता है। वही जगह जगह पर लोगों द्वारा शरबत का भी ब्यवस्था किया गया था।


वही काको थाना क्षेत्र के अलीनगर पाली में इमाम बाड़े में मजलिस का आयोजन किया गया, तथा मातम किया गया इसके बाद जुलूस विभिन्न मार्ग होते हुए कर्बला पहुंचा।
वही मिली जानकारी के अनुसार जिले में शा॑तीपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व सम्पन्न हुआ।