सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानभाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


मंगलवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)की आयोजित मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। मंडल महासचिव पुनीत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र कुमार एवं ऊर्जा विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सहित उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर सौंपा। जिसमें कहा गया कि
किसानों की बिजली मुफ्त की जाएं। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को गौ आश्रय स्थल भिजवाया जाएं। किसानों के गन्ने की फसल का बकाया भुगतान अति शीघ्र कराया जाए। इसके अलावा किसानों को सुगमता पूर्वक खाद्य उपलब्ध कराया जाए। बाजारों में बिक रही फसलों के लिए नकली दवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। तहसील को भ्रष्टाचार से मुक्त कराया जाए। विद्युत, बैंक कर्मचारियों द्वारा किसानों का शोषण न किया जाए।किसानों की फसल तैयार होने तक एवं गन्ना भुगतान होने तक किसानों से बकाया वसूली किए जाने पर रोक लगाई जाए। साथ ही दिल्ली सहारनपुर हाइवे मार्ग का निर्माण जल्द पूर्ण कराया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सरवर प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर, ऋषि पाल राणा, धर्मेश, सुदेश राणा, शेर सिंह सहित सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।