आग ने मचाया तांडव, किसान की हजारों रुपए की सम्पत्ति जलाकर किया राख।

Breaking news बिहार


जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी – शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर में आग की कहर से हजारों रुपए की नेवारी के पु॑ज सहित खलिहान में रखा मसुरी जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के शाम करीब पांच बजे शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर पैक्स भवन के पास रविन्द्र यादव के खलिहान से अचानक धु॑आ निकलते देख ग्रामीण दौड़कर आये, तथा नेवारी के पु॑ज में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तथा पुलिस को भी आग लगने की सूचना दी। मौके पर ही अग्नि शमन कर्मी पहुंच आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। पछुवा हवा रहने के बावजूद अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज तथा ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन आग की लपट तेज रहने के फलस्वरूप रविन्द्र यादव का खलिहान में रखा नेवारी के पु॑ज सहित मसुरी भी जल चुका था। वही रविन्द्र यादव ने बताया कि करीब 20-25 हजार रुपए की सम्पत्ति बर्बाद हो गया। वही अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने बताया कि किसान रविन्द्र यादव का नेवारी का पु॑ज तथा मसुरी जलकर बर्बाद हो गया है।आग कैसे लगी किसी ने भी नहीं बताया।