शिविर लगा दी गई कानून की जानकारी

Breaking news News बिहार


करपी (अरवल)। प्रखंड मुख्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरपंच सुजंता देवी ने किया। शिविर में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चंद्रा ने ट्रांसजेंडर कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर को भी समाज में सम्मान मिलना चाहिए। क्योंकि ट्रांसजेंडर किसी भी व्यक्ति के परिवार में हो सकता है। यह पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है। लेकिन ट्रांसजेंडर को कानूनी रूप से पूरी तरह से मान्यता दी गई है। ट्रांसजेंडर को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार के कानून बनाए गए हैं ।सितारा 2023 की जानकारी इन्होंने दिया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में जो लोग भी अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं उनकी समस्या का समाधान एक दिन में हो जाता है। लगातार न्यायालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलती है। इसीलिए राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी लोगों को अपनी समस्या लेकर जाना चाहिए ।इन्होंने लोक सेवाओं के अधिकार कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समारोह का संचालन पत्रकार संजय कुमार सिंह ने किया। पारा लीगल वालंटियर शशि कुमार समेत कई गण्य मान्य लोग उपस्थित हुए।