चंपारण की खबर::अलोकतांत्रिक रवैये का विरोध करने वाले को कांग्रेस ने जेल में बंद किया था : पूर्व मंत्री

Breaking news News बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
भाजपा संसदीय कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स में आपातकाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने कहा कि “आपातकाल” भारत के महान लोकतंत्र का एक काला अध्याय है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
श्री कुमार ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोप दिया था। कांग्रेस की सरकार ने 21 महीनों तक देश के लोकतंत्र तथा भारत के संविधान को बंधक बनाए रखा तथा इन 21 महीनों में देश की जनता पर, मीडिया पर और विपक्ष के नेताओं पर अनगिनत जुल्म ढाए जो कांग्रेस के एकतरफा अत्याचारों का पर्याय बन गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सरकार ने सभी नागरिक अधिकारों को ख़त्म कर दिया था और सरकार के इस अलोकतांत्रिक रवैये का विरोध करने वाले तमाम नेताओं को जबरन और अकारण जेल में बंद कर दिया गया। 12 जून 1975 को भारतीय इतिहास में जोड़े गए इस अभिशप्त पन्ने को पढ़ कर आज भी खौफ उत्पन्न होता है।
कांग्रेस की इसी तानाशाही बर्बरता और देश के संविधान के प्रति उनकी सोच को उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में जेपी सेनानियों को अंगवस्त्रम ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जेपी सेनानियों में विनय कुमार वर्मा, गणेश प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, राजीव शंकर वर्मा, कुमार शिव शंकर सिंह, योगी गिरी, रविन्द्र नाथ उपाध्याय, विजय प्रताप वर्मा, राजकुमार पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह, प्रकाश मिश्रा, शंभु शरण श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर सिंह, कामेश्वर सिंह, दिग्विजय नारायण सिंह, बालदेव प्रसाद, अजय कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, जवाहर प्रसाद पटेल, योगेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण सिन्हा, सुरेंद्र पाण्डेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, प्रो० अजय कुमार सिन्हा के साथ पार्टी के जिला प्रभारी वरूण सिंह, महामंत्री द्वय विवेकानंद पाण्डेय एवं योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, कार्यालय मंत्री पप्पू पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।