जहानाबाद के कल्पा खुर्द पांच साल पुरे होने पर, किया गया अख॑ड रामायण पाठ का आयोजन।

Breaking news News धर्म बिहार


शुक्रवार से शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ,जो शनिवार को दोपहर बाद हुआ समापन।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के सदर प्रखंड
स्थित कल्पा खुर्द स्थित शिव हनुमान मंदिर निर्माण के पांच साल पूरे होने पर ग्रामीणों द्वारा अख॑ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वही सालाना पूजा का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया गया। सत्यनारायण भगवान का पूजा तथा बजरंग बली का झंडा बदलने के बाद 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन आचार्य के द्वारा प्रारंभ किया गया। पाठ से पहले पूजा अनुष्ठान कुंदन कुमार बिमल और उनकी पत्नी ने संपन्न कराया। रामायण पाठ में मंदिर समिति के रामाधार सिंह, विक्रम सिंह, निकेश सिंह, रितेश सिंह, चंदन, छोटू, अनिरुद्ध , रोहित और कई सदस्य शामिल हुए। शुक्रवार से शुरू हुआ यह अखंड रामायण पाठ शनिवार दोपहर बाद एक बजे तक चला। मंदिर के संस्थापक ने बताया कि देश और विश्व की सुख शांति की कामना करते हुए शिव हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

रामायण पाठ से इलाके के वातावरण में दिव्य शक्ति का वास होता है। जिससे प्रभु श्रीराम और हनुमान की कृपा से कल्पा और जहानाबाद शहर के आस पास में आनेवाली मुसीबत से लोगों को निजात मिलेगी और क्षेत्र में खुशहाली का वास होगा। शिव और प्रभु हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना और मंदिर निर्माण की कहानी भी अद्भुत है। कई साल पहले सुवंश सिंह नामक सख्स ने मंदिर निर्माण कराने की सोची जिसे उनके बेटों ने ग्रामीणों के सहयोग से पूरा किया। अब हर साल शांति और सद्भाव के लिए पूजा अनुष्ठान कराया जाता है जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल होते हैं।