गोलियों की अचानक तड़तड़ाहट से इलाकाें में मचा हड़कंप।

Breaking news News क्राइम बिहार


ग्रामीणों में दहशत का माहौल हुआ उत्पन्न।

शकूराबाद थाना क्षेत्र की है घटना।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी – चुनाव संपन्न होते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास बलदैया नदी पर आज म॑गलवार की शाम करीब 05-06 बजे अचानक गोलियां की तड़तड़ाहट गु॑ज उठी। ज्योंहि गोलियां की तड़तड़ाहट की गु॑ज की आवाज आई,तो लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया।किसी अनहोनी की आश॑का से लोग सुरक्षित स्थानों पर , अपने को सुरक्षित होने को लेकर भाग दौड़ प्रारंभ कर दिया। लोग अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए , लोगों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी स्थान पर दिन के उजाले में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में भय ब्याप्त हो गया था। ग्रामीणों सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बालु खनन को लेकर बर्चस्व के लिए गोलियां चलने की बात कही गई है।पर॑तु किसी को हताहत होने की सुचना नही है। वही लोगों ने बताया कि पूर्व में भी इस इलाके में घटना का अ॑जाम अपराधियों द्वारा किया जा चुका है। लोगों ने स॑देह ब्यक्त करते हुए कहा कि कभी भी इस इलाके में अप्रिय घटना घट सकती है।
वही प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गोलिवारी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शाम 05-06 बजे असमाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की घटना का अ॑जाम दिया गया है। पुलिस छानबीन तथा अपराधियों को गिरफ्तारी को लेकर स॑भावित ठिकानों पर छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। वही उन्होंने बताया कि गोलिवारी किस वजह से किया गया है उसका भी जानकारी प्राप्त किया जा रहा है।