चंपारण की खबर:वांटेड अभियुक्त देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Breaking news News क्राइम बिहार



मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मिली सूचना एवं छापामारी के क्रम में आज मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ढ़ाका के नेतृत्व में झरोखर थाना पुलिस टीम ने उत्पाद कांड के वांटेड अभियुक्त सुमित कुमार उर्फ शुटर को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ से गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में झरोखर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान झरोखर थाना क्षेत्र निवासी सुमित कुमार उर्फ सुटर के रूप में हुई है‌।। यह झरोखर थाना कांड सं0-176/24 (उत्पाद कांड) का अभियुक्त था। इसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ है।
छापामारी टीम में सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार, छौड़ादानो अंचल पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार,
झरोखर थानाध्यक्ष शिवनाथ मांझी एवं रिजर्व गार्ड शामिल थे।