सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानकस्बे में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने होली का पूजन कर अपने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Breaking news उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

रविवार को होली पर्व के अवसर पर सुबह से ही बच्चों व पुरषों व महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। कस्बे में महाजनान, कायस्थान, ठाकुरद्वारा मन्दिर, शिवपुरी, गंगाराम, इकराम आदि मौहल्लों में लगी होली के पूजन के लिए सुबह से ही महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंची और आस्थव विधि विधान के साथ होली का पूजन किया और अपने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर होली माता से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। होली पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। छोटे छोटे बच्चे एक दूसरे के साथ रंग खेलते रहे।