रामपुर मनिहाराननारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर नगर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कस्बे में रैली निकाली।

Breaking news

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं कस्बे में विभिन्न स्थानों से रैली निकली। इस दौरान संगठन की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कहा कि आरक्षण बिल पास होना देश की सभी महिलाओं की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण बिल पास करके देश की महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ाने के साथ साथ उन्हें उपहार देकर मातृ शक्ति का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान प्रवीण सैनी, प्रमोद कौशिक, अरविंद धीमान, सचिन रुहेला, साहब सिंह कोरी, विमला, ममता, बबली कोरी, प्रतिभा देवी आदि मौजूद रहे।