रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ट्यूबवेल केबिल चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान।
थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने ट्यूबवेल की केबिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर 380 ग्राम जला-छिला तांबे का तार, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला महल निवासी आबिद (24) पुत्र इदरीश और जुनैद (27) पुत्र जाहिद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ग्राम नैनखेड़ा में ट्यूबवेल की केबिल चोरी की घटना स्वीकार की। इस संबंध में पहले से थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा दर्ज था।
बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और इनके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी तथा एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक ललित कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार एवं हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।