
मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण ने ऑटोमोबाइल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। श्रीराज टीवीएस, बरियारपुर मोतिहारी और उसके नेटवर्क ने लॉन्चिंग के अगले दिन ही टीवीएस राइडर की 101 से अधिक मोटरसाइकिलों की एक साथ डिलीवरी कर रिकॉर्ड बनाया।
-भव्य समारोह में हुई डिलीवरी
एक प्रतिष्ठित रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में TVS मोटर कंपनी के बिहार के वरिष्ठ अधिकारी, श्री राज TVS के निदेशक, चैनल पार्टनर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सैकड़ों ग्राहक मौजूद रहे। पूरा परिसर उत्साह और खुशी के माहौल से गूंज उठा।
TVS मोटर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि 125cc सेगमेंट में TVS Raider गुणवत्ता, तकनीक, स्टाइल और परफॉर्मेंस का मजबूत पैकेज है। आज यह युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। बढ़ती मांग से साफ है कि ग्राहक बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक को तरजीह दे रहे हैं।

इस उपलब्धि में राजा TVS, सत्यम TVS, ॐ ट्रेडर्स, भारत TVS, रुद्रा TVS, भवानी TVS सहित 16 चैनल पार्टनर्स का अहम योगदान रहा। श्री राज TVS प्रबंधन ने इसे ग्राहकों के भरोसे और टीम के समर्पण का नतीजा बताया।
लॉन्चिंग के अगले दिन 101+ डिलीवरी ने चंपारण को बिहार के ऑटो सेक्टर में नई पहचान दिलाई है।
