
शिविर में आएं आवेदनों की त्वरित निष्पादन, एवं पोर्टर पर करे अपलोड -प्रभारी म॑त्री
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में लगाया गया सहयोग शिविर में ज़िले के काको प्रखंड क्षेत्र के पि॑जौरा पंचायत एवं नगर प्रखंड क्षेत्र के मा॑दे बिगहा पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान पहुंच वस्तु स्थिति से अवगत हुए।
वहीं उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया, तथा आमजनों द्वारा दी गई आवेदन की समिक्षा किया। वहीं माननीय मंत्री ने शिविर में आएं लोगों से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बधित अधिकारियों को यथा शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देश जारी किया।
माननीय मंत्री ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि आम जनों को सहुलियत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े जिसे लेकर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन यथा शीघ्र किया जाएं। वहीं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी प्रखंडों से प्राप्त चापाकल से सम्बंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करें।
इस मौके पर माननीय मंत्री द्वारा नगर प्रखंड क्षेत्र के मा॑दे बिगहा पंचायत के कई लाभुकों को राशन कार्ड एवं जाॅब कार्ड भी वितरीत किया गया है।
वहीं काको प्रखंड क्षेत्र के पि॑जौरा पंचायत के लाभुकों को भी राशन कार्ड एवं अभियान बसेरा के तहत् भी भूमि सम्बंधित पर्चा दिया गया।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, माननीय बिधायक घोषी रितुराज कुमार,जिला क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष कुमार सागर उर्फ दिलीप कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

वहीं जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे हुलासग॑ज प्रखंड क्षेत्र के चिरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर, शिविर संचालन व्यवस्था एवं प्राप्त आवेदनों की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग पोर्टर पर अपलोड करने एवं निष्पादन की समिक्षा किया।
