
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकास कुमार का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के एस एन काॅलेज में वर्ष 2025-26 सत्र के लाइब्रेरी साइंस में शिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र एवं छात्राओं को परिणाम घोषित के उपरांत,काॅलेज प्रशासन द्वारा भब्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह का अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ मेघन प्रसाद ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को सफल परिणाम तथा अच्छे अंक से उतिर्ण होने पर बधाई दी।
वहीं लाइब्रेरी साइंस के कोर्डिनेटर डॉ अख्तर रोमानी ने छात्र एवं छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी अपने कठिन प्ररिश्रम कर जो सफलता पाई है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन आप सभी कामयाब जरुर होंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक से उतिर्ण होने के बाद भी अपने स्तर से पाठ्यक्रम पर गहन समीक्षा करते रहेंगे।

परिक्षा उतिर्ण छात्र एवं छात्राओं को उज्वल भविष्य की कामना किया।
विदाई कार्यक्रम में महाविद्यालय के डाॅ गीता कुमारी, डॉ संतोष कुमार पाठक,देवव्रत जी,प्रिती कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।
वहीं विदाई पाने वाले में लवकुश कुमार, अंकित कुमार, सत्यनारायण कुमार,विनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, वैष्णवी,गुडी सहित अन्य लाइब्रेरी साइंस छात्र एवं छात्राओं को पुस्प गुच्छ तथा प्रमाण पत्र सौंपा गया।
